शिक्षा
अग्निवीर कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन, वेबसाइट पर साझा की गई डिटेल

इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर और जूनियर कमीशन अधिकारियों/ अन्य रैंकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (Army CEE 2026) का आयोजन प्रतिवर्ष करवाया जाता है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 3 फरवरी से स्टार्ट किये जाने थे लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। भारतीय सेना की ओर से दी गई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन जल्द स्टार्ट जायेंगे।
जो भी अभ्यर्थी अग्निवीर की भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं उनके लिए इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य होता है। इस एग्जाम के बाद अभ्यर्थी आने वाली अग्निवीर भर्तियों में भाग लेने के लिए पात्र हो जाते हैं। जो अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं होंगे वे नई रैली भर्ती में भाग लेने के लिए योग्य नहीं होंगे।
इंडियन आर्मी सामान्य प्रवेश परीक्षा में पद के अनुसार 8th से लेकर 12th पास तक आवेदन के लिए पात्र हैं। पदानुसार अग्निवीर भर्ती में जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ मैट्रिक/ 10th पास होना अनिवार्य है। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले युवाओं को ड्राइवर पदों के लिए प्रिफरेंस दी जाएगी।
अग्निवीर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 50 फीसदी अंकों के साथ में 12वीं पास होना जरूरी है। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक होने चाहिए। क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पदों पर आवेदन के लिए 60% अंकों के साथ इंटरमीडिएट/ 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अंग्रेजी, गणित, बुक कीपिंग, अकाउंट्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों पर आवेदन के लिए छात्र का न्यूनतम सभी विषयों में 33 फीसदी अंकों के साथ 8th/ 10th उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मिलिट्री पुलिस पदों पर आवेदन के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष से कम और 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर अग्निवीर apply/login पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी New Register में मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- Already Registered में मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।


