मनोरंजन

धुरंधर: द रिवेंज टीजर रिलीज, ‘ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’, रणवीर सिंह का दिखा ‘रहमान डकैत’ अंदाज

रणवीर सिंह और आदित्य धर की एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी की पहली हिट फिल्म धुरंधर की कामयाबी के बाद फिल्म के दूसरे पार्ट धुरंधर: द रिवेंज का सभी को बेसब्री से इंतजार है. आज 3 फरवरी को धुरंधर: द रिवेंज का टीजर रिलीज हो गया है. धुरंधर: द रिवेंज के टीजर ने बता दिया है कि धुरंधर की तरह धुरंधर: द रिवेंज भी बॉक्स ऑफिस बवाल मचाने वाली है. बीती 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. अब धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी इसका इंतजार रहेगा. इससे पहले देखते हैं धुरंधर: द रिवेंज का दमदार टीजर.

धुरंधर: द रिवेंज के टीजर ने दर्शकों के हिलाकर रखने का काम किया है. धुरंधर: द रिवेंज के टीजर ने बताया है कि बॉक्स ऑफिस पर उसके सामने कोई भी फिल्म आ जाए, वह अपनी जीत सुनिश्चित करके रहेगी. धुरंधर: द रिवेंज का टीजर 1.12 मिनट का है, जिसमें रणवीर सिंह मारकाट और गोलीबारी करते दिख रहे हैं. इसमें रणवीर सिंह दो किरदारों में एक मिशन पूरा करते दिख रहे हैं. टीजर में रहमान डकैत भी दिख रहा है. वहीं, इस टीजर को शेयर कर मेकर्स ने लिखा है, यह नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’.

धुरंधर: द रिवेंज की रिलीज का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं है. फिल्म अगले महीने मार्च की 19 तारीख को रिलीज हो रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन एक बार फिर नजर आएंगे. वहीं, पार्ट 1 में मर चुके रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का फ्लैश बैक नजर आने वाला है. दर्शक अब पाकिस्तान के लयारी में हमजा अली (रणवीर सिंह ) का दबदबा देखने जा रहे हैं.

बता दें, 19 मार्च 2026 को इंडिया ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. दोनों ही फिल्म के मेकर्स ने पीछे ना हटने की कसम खा ली है. लेकिन इससे दोनों ही फिल्मों की कमाई पर बहुत बुरा असर जरूर पड़ने वाला है. क्योंकि धुरंधर की ऑडियंस तैयार बैठी है और इधर यश पूरे चार साल बाद कोई फिल्म ला रहे हैं. ऐसे में दोनों ही फिल्मों दर्शकों के लिए जरूरी हो गयी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button