शिक्षा

सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक सीबीएसई के पोर्टल पर उपलब्ध है। स्कूल शिक्षक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

सीबीएसई ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर परीक्षा संगम (Pariksha Sangam) सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एग्जाम एक्टिविटीज पर जाएं।
  • अब ‘CBSE 10th 12th Admit card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाेगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी, 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च, 2026 और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त करने के बाद उसमें अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, विषयों का नाम एवं उनके कोड आदि की जानकारी को ध्यान से जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button