देश/विदेश

NDA संसदीय दल की बैठक में भारत-US ट्रेड डील के लिए पीएम मोदी का जताया गया आभार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की मंगलवार को पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग हुई. मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नए चुने गए पार्टी चीफ नितिन नबीन मौजूद हैं. एनडीए सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी का स्वागत किया. भारत-US ट्रेड डील के लिए पीएम मोदी का आभार जताया गया.

एनडीए पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘नए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया गया. पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक ट्रेड डील को लेकर देश में बहुत उत्साह है. 9 ट्रेड डील, एफटीए, भारत-ईयू एफटीए और कल अमेरिका के साथ समझौता और टैरिफ में कमी की घोषणा से सांसद भी उत्साहित थे. इसलिए एनडीए पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में पीएम मोदी को सम्मानित किया गया. ऐतिहासिक ट्रेड डील के लिए उन्हें बधाई दी गई. 39 देशों के साथ एफटीए किए गए हैं. यह ऐतिहासिक है. ये 39 विकसित देश हैं.’

संसदीय कार्य मंत्री ने आगे कहा, ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा चल रही है. लोकसभा में यह अच्छी तरह शुरू हुई थी लेकिन सिर्फ राहुल गांधी की वजह से कल पूरी बहस बाधित हो गई. राज्यसभा में भी अच्छी बहस हुई. यह अच्छी बात नहीं है कि एक व्यक्ति की वजह से लोकसभा में चर्चा बाधित हुई.

भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे. मुझे उम्मीद है कि आज वह अपनी आदतें सुधारेंगे.वह बहसों में अच्छी तरह से बात नहीं करते हैं, लेकिन उन्हें दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. कांग्रेस और विपक्ष में कई सांसद हैं जो अच्छी बहस करते हैं, अच्छे सुझाव देते हैं और बोलना चाहते हैं, राहुल गांधी की वजह से उनका समय भी बर्बाद हो रहा है.’

इससे पहले बीजेपी सांसद कंगना रनौत और लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्स बिल्डिंग पहुंचे. इसमें एनडीए के टॉप नेता शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए के मंत्री और सांसद इस मीटिंग में मौजूद रहे.

उन्होंने आगे कहा, ‘मेडिकल हब बनाने और एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स को डेवलप करने से लेकर, ऑरेंज इकोनॉमी और एवीजीसी (AVGC) सेक्टर को बढ़ावा देने, टूरिज्म को बढ़ावा देने और खेलो इंडिया मिशन के जरिए नए मौके खोलने तक, यह बजट युवाओं को आगे बढ़ने और लीड करने के रास्ते खोलता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button