शिक्षा

सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, परीक्षाएं इस डेट से होंगी स्टार्ट

सीबीएसई बोर्ड सेंकेंडरी (10th) एवं सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे लाखों छात्रों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार था जो खत्म हो गया है है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। हॉल टिकट परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर जारी हुए हैं जहां से स्कूल CBSE 10th 12th Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स को बता दें कि सीबीएसई की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने के बाद वे स्वयं इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। सभी स्कूल अपनी स्कूल लॉग इन आईडी से अपने सभी छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वे उसपर मोहर लगाकर छात्रों में वितरित कर सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड अपने स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके हासिल कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत देशभर में निर्धारित परीक्षा सेंटर्स पर 17 फरवरी से की जाएगी। मैट्रिक कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च 2026 तक एवं 12वीं की 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी।
दोनों ही कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक शिफ्ट में होगा, हालांकि सब्जेक्ट के अनुसार समय में बदलाव हो सकता है। कुछ विषयों के लिए परीक्षा टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी वहीं कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button