ट्रेंडिंग

15 मिनट में ₹13 लाख करोड़ का फायदा, शेयर बाजार के लौटे अच्छे दिन, टैरिफ कटौती से निवेशकों की बल्ले-बल्ले

जैसा की उम्मीद थी शेयर बाजार ने टैरिफ कटौती (Teriffs Cut) पर तूफानी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज मंगलवार को सेंसेक्स 85323.20 अंक पर और निफ्टी 26308.05 अंक पर खुला है। कुछ ही देर के बाद शेयर बाजार 4200 अंक या फिर 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 85871.73 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 1252 अंक या फिर 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 26341.20 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार में तेजी की वजह से महज 15 मिनट में निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

डोनाल्ड ट्रंप की तरफ टैरिफ कटौती का ऐलान घरेलू शेयर बाजारों के लिए काफी शानदार खबर साबित हुआ है। अमेरिका ने भारतीय सामनों पर लगने वाले 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे ऑटो, फार्मा, आईटी, सीफूड्स, गार्मेंट्स जैसे सेक्टर्स को तगड़ा फायदा होगा। बता दें, भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत लम्बे समय से चल रही थी। लेकिन कुछ असहमतियों की वजह से यह फाइनल नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब कटौती का ऐलान बाजार के ‘अच्छे दिन’ लौटने का संकेत दे रहा है।

पहले ईयू-इंडिया ट्रेड डील ने शेयर बाजार में निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित किया। उसके बाद बजट से मिले पुश स्टॉक मार्केट पटरी पर लौट आया था। अब इंडिया-यूएस ट्रेड डील के फाइनल होने के बाद शेयर बाजार तूफानी अंदाज में आगे बढ़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों से डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में भी लगातार गिरावट हो रही थी। लेकिन आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हो गया है। कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह एक डॉलर की कीमत घटकर 90.40 रुपये हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button