मनोरंजन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ से रणवीर सिंह का घातक फर्स्ट लुक आउट, बोले- अब बिगड़ने का वक्त आ गया है, टीजर का इंतजार

जो इंतजार था वो खत्म होने जा रहा है. धुरंधर के पार्ट 2 का टाइटल का धुरंधर: द रिवेंज का आज 3 फरवरी टाइटल का एलान हो गया है और अब धांसू टीजर रिलीज होने जा रहा है. धुरंधर: द रिवेंज का टीजर आज दोपहर 12.12 बजे रिलीज होगा. बीती 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था और रिलीज के 50 दिनों से भी ज्यादा पूरे करने के बाद फिल्म अभी भी चर्चा में बनी हुई है. धुरंधर देखने के बाद दर्शकों को बस धुरंधर: द रिवेंज का बेसब्री से इंतजार है.

ऐसे में बीती 2 फरवरी की रात को आदित्य धर ने अपने फैंस को धुरंधर: द रिवेंज के टीजर के बारे में बता दिया था और आज सुबह धुरंधर: द रिवेंज से रणवीर सिंह का पहला पोस्टर जारी हो गया है. धुरंधर: द रिवेंज अब एक पैन इंडिया फिल्म बन गई है. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी. फिल्म के टाइटल का एलान हो गया है.

फिल्म का टाइटल धुरंधर: द रिवेंज है और सामने आए रणवीर सिंह की पहले पोस्टर में वह बहुत घातक दिख रहे हैं. वह धुरंधर: द रिवेंज के अपने पहले लुक में खूनमाखान नजर आ रहे हैं. उन्होंने लॉन्ग कोट पहना हुआ है और खून की बारिश में नहा रहे है. बड़े-बड़े बाल और दाढ़ी बता रही है इस बार हमजा अली और भी ज्यादा भयंकर रूप लेने वाला है. इस पोस्ट के कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा है, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’.

अब लोगों को धुरंधर: द रिवेंज के पहले टीजर का बेसब्री से इंतजार है. बता दें, फिल्म धुरंधर: द रिवेंज आगामी 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही है. इस दिन यश की टॉक्सिक भी रिलीज होगी और साल 2026 का इसे सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है. अब देखना होगा कि जनता किस फिल्म पर सबसे ज्यादा प्यार लुटाती है, क्योंकि दोनों ही फिल्म की हाइप बहुत ज्यादा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button